लिखिए अपनी भाषा में


आप यहाँ रोमन अक्षरों में हिंदी लिखिए वो अपने आप हिंदी फॉण्ट में बदल जायेंगे,
पूरा लिखने के बाद आप यहाँ से कॉपी कर कमेन्ट बौक्स में पेस्ट कर दें...

Saturday, April 05, 2014

हिन्दी में प्रोग्रामिंग : एक प्रयोग

आप सभी तो जानते ही होंगे कि कम्प्यूटर केवल १ और ० की भाषा समझता है। चूंकि कम्प्यूटर के क्षेत्र में सारा विकास पश्चिम में हुआ अत: इसकी उच्च स्तरीय भाषाएं अंग्रेजी में ही बनी।
आज मैं एक प्रयोग करके देख रहा था। और मजा भी आया। यद्यपि सभी उच्च स्तरीय भाषाएं अंग्रेजी में ही हैं। पर अपन यदि हिन्दी भी उसमें घुसेड़ दें तो?
ये देखिए विजुअल सी शार्प में हिन्दी भाषा में क्लासें, आब्जेक्ट और मेथड।
ये प्रोग्राम बिना किसी दिक्कत के काम किया।
यानि कि हम चाहें तो अपने साफ़्टवेयर के स्रोत कोड की क्लास लाइब्रेरियों को चाहें तो हिन्दी में रख सकते हैं। अब ये तो अपनी अपनी सुविधा है कि हम किस भाषा का प्रयोग करते हैं। पर हिन्दी का भी विकल्प होने से काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

No comments: