लिखिए अपनी भाषा में


आप यहाँ रोमन अक्षरों में हिंदी लिखिए वो अपने आप हिंदी फॉण्ट में बदल जायेंगे,
पूरा लिखने के बाद आप यहाँ से कॉपी कर कमेन्ट बौक्स में पेस्ट कर दें...

Wednesday, November 14, 2012

अडूसा ( वासा ) के प्रयोग - 4




61 खूनी अतिसार :- अडूसे के पत्तों का रस पिलाने से खूनी दस्त (रक्तातिसार) मिट जाता है।

62 कनफेड :- अडूसा के पत्तों को पीसकर लगाने से कनफेड में लाभ होता है।

63 भगन्दर :- अडूसे के पत्ते को पीसकर उसकी टिकिया बनाकर तथा उस पर सेंधानमक बुरककर बांधने से भगन्दर ठीक होता है।

64 दर्द व सूजन :- *बाकस के पत्ते की पट्टी बांधने से सूजन में आराम होता है।
*लाल बाकस के पत्तों को नारियल के पानी में पीसकर लेप करने से सूजन मिट जाती है। ऊपर से एरंड तेल लगे मदार के पत्ते बांधने और जल्द लाभ देता है।"

65 अम्लपित्त :- *अडूसा, गिलोय और छोटी कटेली को मिलाकर काढ़ा बना लें, फिर इस काढ़े को शहद के साथ सेवन करने से वमन (उल्टी), खांसी, श्वास (दमा) और बुखार आदि बीमारियों में लाभ मिलता है।
*अडूसा, गिलोय, पित्तपापड़ा, नीम की छाल, चिरायता, भांगरा, हरड़, बहेड़ा, आमला और कड़वे परवल के पत्तों को मिलाकर पीसकर पकाकर काढ़ा बनाकर शहद डालकर पीने से अम्लपित्त शांत हो जाती है।"

66 गिल्टी :- काले आडूसे (बाकस) के पत्तों के रस तेल में मिलाकर गांठों पर लगाने से गिल्टी रोग में लाभ होता है।

67 रक्तप्रदर :- *अडूसा के पत्तों के रस में शहद मिलाकर पीने से रक्त प्रदर मिट जाता है।
*वासा के पत्ते का रस लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग को शर्करा 5-10 ग्राम के साथ सुबह-शाम सेवन करने से रक्त प्रदर में लाभ होता है।

68 स्तनों की सूजन :- अडूसा (बाकस) के पत्ते, नारियल के रस को मिलाकर पीसकर स्तन पर लगायें और ऊपर से धतूरे के पत्तों को बांधे। इससे दूध की अधिकता के कारण होने वाली स्तन की सूजन समाप्त हो जाती है।

69 पेट के कीडे़ :- आडू के पत्तों को पीसकर प्राप्त 30 ग्राम रस में थोड़ी-सी मात्रा में हींग मिलाकर चाटने से पेट में उपस्थित कीड़े नष्ट हो जाते हैं।

70 घाव (व्रण) :- अमलतास, गिलोय और अडूसा का काढ़ा बना लें। इस काढ़े में अण्डी का तेल मिलाकर पीने से घाव ठीक हो जाता है।

71 उपदंश (सिफलिस) :- अडूसे की जड़ की छाल को पानी के साथ पीसकर जंगली बेर के बराबर गोलियां बना लें, सुबह के समय 1-1 गोली घी के साथ खायें इससे उपदंश दूर हो जाता है।

72 गठिया रोग :- अडूसा (वाकस) के पत्तों की पट्टी बांधने से इस रोग में लाभ मिलता है और हिड्डयों की कमजोरी दूर होती है।

73 योनि रोग :- अडूसा, कड़वे परवल, बच, फूलिप्रयंगु और नीम को लेकर अच्छी तरह से पीसकर चूर्ण बना लें, इसी प्रकार से अमलतास के काढ़े से योनि को धोकर योनि में इसी चूर्ण को रखने से योनि में से आने वाली बदबू और चिकनापन (लिबलिबापन) समाप्त हो जाता है

74 जोड़ों के दर्द :- जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए अडूसे के पत्ते को गर्म करके जोड़ों पर लगाने से दर्द दूर होते हैं।

75 शीतला (मसूरिका) :- *अडूसे के रस में शहद को मिलाकर पीने से कफज-मसूरिका ठीक हो जाती है।
*अडूसा, गिलोय, नागरमोथा, पटोलपत्र, धनिया, जवासा, चिरायता, नीम, कुटकी और पित्तपापड़ा को मिलाकर इसका काढ़ा बनाकर पीने से रुकी हुई मसूरिका (छोटी माता) में लाभ होता है।"

76 पांडु रोग (पीलिया) :- *अडूसे के रस में कलमीशोरा डालकर पीने से मूत्र-वृद्धि होकर पांडु रोग यानी पीलिया में लाभ होता है।
*आंवला, हरड़, बहेड़ा, चिरायता, अडूसा के पत्ते, कुटकी नीम की छाल को बराबर की मात्रा में बारीक से कूट-पीसकर इसकी पच्चीस ग्राम मात्रा को 250 ग्राम पानी में उबालें, जब 50 ग्राम शेष रह जाए तब उसे ठंडाकर पीएं। 10 दिनों में ही कमला रोग में लाभ हो जायेगा।"

77 हाथ-पैरों की ऐंठन :- *अडूसे की जड़, पत्ते और फूलों का गाढ़ा काढ़ा बनाकर चाटने से हाथ-पैरों में ऐंठन सा दर्द खत्म हो जाता है।
*अडूसे के फूलों को सोंठ के साथ काढ़ा बनाकर रोगी को पिलाने से हाथ-पैरों की ऐंठन मिट जाती है।
*अडूसे के फूल और फलों को सरसों के तेल में जलाकर छान लें। इस तेल की मालिश हाथ-पैरों पर करने से ऐंठन का दर्द ठीक होता है।"

78 कुष्ठ (कोढ़) :- *5 से 15 ग्राम अडूसा के पत्तों का रस कुष्ठ (कोढ़) के रोगी को सुबह और शाम पिलाने, पत्तों का रस लगाने और पत्तों के काढ़े से नहाने से लाभ होता है।
*अड़ूसा के कोमल पत्ते और हल्दी को पीसकर गाय के पेशाब में मिलाकर लेप करने से `कच्छू-कुष्ठ´ रोग सिर्फ तीन दिन में ही ठीक हो जाता है।
*अडूसे के कोमल पत्तों को पीसकर हल्दी और गाय के पेशाब में मिलाकर लेप करने से तीन ही दिन में कच्छू-कोढ़ दूर हो जाता है"

79 खसरा :- 5-5 ग्राम पाद, पटोल, कुटकी, लाल चंदन सफेद चंदन, खस, आमला, अडूसा, जवासा, को बारीक पीसकर 3 पुड़िया बना लें फिर 1 पुड़िया को रात को 250 ग्राम पानी में भिगो लें और सुबह उबालने के लिए रख दें जब पानी 1 चौथाई रह जाये तो उसे छानकर उसमें एक चम्मच पिसी हुई मिश्री मिलाकर खाली पेट पिएं।

80 खून की कमी :- एक कप पके अड़ूसों का रस निकालकर 8 दिन तक पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है।

81 नाड़ी का दर्द :- नाड़ी के दर्द में बाकस (अडूसे) के पत्तों की पट्टी बांधने से लाभ होता है।

1 comment:

Lover said...

मेरा नाम हन्नी है मुझे अडूसा के बीज चाहिए या पौधा उसके लिए मै क्या करू प्लस मदद कीजिए
धन्यवाद