लिखिए अपनी भाषा में


आप यहाँ रोमन अक्षरों में हिंदी लिखिए वो अपने आप हिंदी फॉण्ट में बदल जायेंगे,
पूरा लिखने के बाद आप यहाँ से कॉपी कर कमेन्ट बौक्स में पेस्ट कर दें...

Friday, September 21, 2012

आज के जमाने में 'यक्ष- युधिष्ठिर संवाद'


यक्ष: सर्वश्रेष्ठ वस्त्र क्या है?
युधिष्ठिर: जो गुप्तांगों को गुप्त न रहने दे.

यक्ष: दुनिया में सबसे ज़्यादा नाज़ुक क्या है? 
युधिष्ठिर: लोगों की धार्मिक भावनाएं. 

यक्ष: देश की प्रगति मापने का सबसे सटीक तरीका क्या है? 
युधिष्ठिर: घोटालों में लगा पैसा. 

यक्ष: सबसे तेज़ रफ़्तार किसकी है? 
युधिष्ठिर: अफवाहों की. 

यक्ष: किस शब्द ने लोगों का सबसे ज़्यादा नुकसान किया है? 
युधिष्ठिर: 'कूल' शब्द ने. 

यक्ष: कौन सी चीज देश में एकता लाती है? 
युधिष्ठिर: पड़ोसी देश से दुश्मनी. 

यक्ष: आज ये युग में भगवान  कौन  है? 
युधिष्ठिर: सेलेब्रिटी. 

यक्ष: अपराध होने पर किसे सज़ा मिलनी चाहिए? 
युधिष्ठिर: अपराधी के धर्म/समुदाय को. 

यक्ष: सबसे ज़्यादा अधर्म किससे फैलता है? 
युधिष्ठिर: धर्म से. 

यक्ष:शुद्धतम पेय क्या है?
युधिष्ठिर: कोल्ड ड्रिंक. 

यक्ष: सफल वैवाहिक जीवन का रहस्य क्या है? 
युधिष्ठिर: ढेर सारा पर्सनल स्पेस और कम से कम मुलाक़ात. 

यक्ष: अगर शराब और शबाब में से एक को चुनना हो तो किसे चुनना चाहिए? 
युधिष्ठिर: शराब को. ये बुरे वक़्त में भी साथ रहती है. 

यक्ष: सबसे ज़्यादा दुःख किससे मिलता है? 
युधिष्ठिर: फेस्बुल अपडेट्स को कोई 'लाईक' न करे. 

यक्ष: सबसे ज़्यादा सुख किससे मिलता है? 
युधिष्ठिर: अपनी ज़िंदगी के बारे में शिकायत करने से. 

यक्ष: सुन्दरता के क्षेत्र में सबसे बड़ा योगदान किसका है? 
युधिष्ठिर: फोटोशॉप का. 


-आलोक रंजन 
https://www.facebook.com/alokranjancartoons

No comments: